कोमोलिका बनी कैडेट विश्व आर्चरी चैंपियन, जापान की सोनोदा वाका को हराकर जीता स्वर्ण
Updated at : 26 Aug 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : भारतीय तीरंदाज कोमोलिका बारी ने रविवार को स्पेन में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट बालिका वर्ग के एकतरफा फाइनल में जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भारतीय तीरंदाज कोमोलिका बारी ने रविवार को स्पेन में विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट बालिका वर्ग के एकतरफा फाइनल में जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनी.
उनसे पहले दीपिका कुमारी को 2009 में यह खिताब मिला था. कोमोलिका ने सेमीफाइनल मुकाबले में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. विश्व तीरंदाजी से निलंबन लागू होने से पहले भारत ने अपनी आखिरी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ अभियान का समापन किया.
मैं काफी खुश हूं. कोच के कारण ही खिताब जीत पायी हूं. मैं फाइनल में थोड़ी नर्वस थी, लेकिन हर तीर शूट करने से पहले मैं लंबी, लंबी सांसें लेकर अपने आप को एकाग्र करने की कोशिश कर रही थी.
-कोमोलिका बारी, आर्चर, भारत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




