अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा एक ही परिवार के तीन जख्मी

जमशेदपुर : सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह तीन बजे एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गयी. इसके कारण घर का छप्पर टूट कर अंदर सो रहे लोगों पर गिर गया, जिससे परिवार के तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी हाेने वालों में कृष्णा पुष्टि, सुजाता पुष्टि अौर उनकी बेटी राखी पुष्टि शामिल […]
जमशेदपुर : सुंदरनगर रेलवे फाटक के पास बुधवार की सुबह तीन बजे एक अनियंत्रित ट्रक घर में घुस गयी. इसके कारण घर का छप्पर टूट कर अंदर सो रहे लोगों पर गिर गया, जिससे परिवार के तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी हाेने वालों में कृष्णा पुष्टि, सुजाता पुष्टि अौर उनकी बेटी राखी पुष्टि शामिल हैं.
घटना के संबंध में कृष्णा ने बताया कि वे लोग अपने झोपड़ीनूमा घर में सो रहे थे. इसी दौरान जोरदार आवाज आयी और घर का छप्पर टूट कर उन लोगों के ऊपर गिर गया, जिससे तीनों लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद उनलोगों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुटे और सभी को घर से निकाल कर सदर अस्पताल लेकर गये. कृष्णा ने बताया कि उन्हें सिर और पैर में और उनकी पत्नी सुजाता को चेहरा पर और बेटी को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर पहुंची सुंदरनगर पुलिस ने लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




