चांडिल : तेज रफ्तार वैन पलटी, महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2019 12:49 AM
जमशेदपुर : चांडिल के कांदरबेड़ा मेन रोड पर यात्रियों से भरी टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में कौशल्या देवी (50) की मौत हो गयी. छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वैन पर 10 लोग सवार थे. घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है. कैशल्या देवी व उनके परिवार के कुछ सदस्य […]
जमशेदपुर : चांडिल के कांदरबेड़ा मेन रोड पर यात्रियों से भरी टाटा मैजिक वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में कौशल्या देवी (50) की मौत हो गयी. छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वैन पर 10 लोग सवार थे. घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है. कैशल्या देवी व उनके परिवार के कुछ सदस्य समारोह में शामिल होने चांडिल से मानगो मून सिटी आ रहे थे. बताया जाता है कि वैन की रफ्तार काफी तेज थी. घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.
चालक की लापरवाही : यात्रियों ने बताया, चालक काफी तेज रफ्तार में वैन चला रहा था. मना करने के बाद भी उसने रफ्तार कम नहीं की. दो बार अनियंत्रित होकर पलटने से वैन बाल-बाल बच गयी थी.
तीसरी बार जब चालक को आभास हुआ कि दुर्घटना होने वाली है, तब वह वैन से कूद गया. इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गया.
बेटी के घर पर था समारोह
नीमडीह बामनी चलियामा निवासी मानिक बाख्ती की बेटी मानगो मूनसिटी में रहती हैं. उसके घर में शुक्रवार को समारोह था. समारोह में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के कुछ लोग वैन से मानगो मून सिटी आ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










