जुबिली लेक में फिर मिलीं मरी हुई मछलियां

जमशेदपुर: जुबिली पार्क स्थित जयंती सरोवर में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बड़े पैमाने पर छोटी मछलियां मरी हुई देखी गयी. इसकी सूचना मिलते ही जुस्को की टीम ने तत्काल मछलियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी. लेक में मछलियों के मरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. हाइकोर्ट के […]
जमशेदपुर: जुबिली पार्क स्थित जयंती सरोवर में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बड़े पैमाने पर छोटी मछलियां मरी हुई देखी गयी. इसकी सूचना मिलते ही जुस्को की टीम ने तत्काल मछलियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी. लेक में मछलियों के मरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
हाइकोर्ट के आदेश पर चल रही जांच
रांची हाइकोर्ट ने पिछले दिनों मछलियों के मरने की घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए लेक के पानी से लेकर हर चीज की क्वालिटी की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया था. इस आदेश के अनुरूप डीसी स्वयं मौके पर पहुंचे थे.
पानी की क्वालिटी पहले से बेहतर
पानी की क्वालिटी की करायी गयी जांच में यह बात सामने आयी है कि सफाई का काम पूरा होने के बाद इसकी क्वालिटी पहले से काफी ज्यादा बेहतर है. पानी की गुणवत्ता मछली के अनुरूप है. वैसे क्यों मछलियां मर रही है, यह यक्ष प्रश्न बरकरार है.
गरमी व ठंड के कारण यह हालात : जुस्को
विशेषज्ञों ने यह बताया है कि तेज गरमी के बाद मौसम में आये बदलाव के कारण यह हालात उत्पन्न हुआ है. गरमी और ठंड का आना जाना लगा हुआ है. मौसम में आये बदलाव को इसका मूल असर विशेषज्ञों ने प्राथमिक जानकारी में बताया है. -राजेश राजन, प्रवक्ता, जुस्को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




