एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगी हाइटेक एलाइजा मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगी हाइटेक एलाइजा मशीन, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

कोल्हान के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. एमजीएम अस्पताल में जल्द ही उच्च स्तरीय जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है. अस्पताल के ब्लड बैंक के लिए फुली ऑटोमेटेड एलाइजा प्रोसेसर मशीन की खरीद की जा रही है.

विज्ञापन

अस्पताल ने शुरू की तकनीकी और वित्तीय बिड की प्रक्रिया

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर.

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जल्द ही ‘फुली ऑटोमेटेड एलाइजा प्रोसेसर’ मशीन स्थापित की जायेगी, जिससे कोल्हान क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए तकनीकी और वित्तीय बिड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस मशीन से ब्लड बैंक आत्मनिर्भर बनेगा और गरीब मरीजों को निजी पैथोलॉजी से मुक्ति मिलेगी.

ब्लड बैंक में इस हाइटेक मशीन के लगने से हेपेटाइटिस और एचआइवी जैसे गंभीर संक्रमणों की स्क्रीनिंग न केवल तेज होगी, बल्कि रिपोर्ट भी शत-प्रतिशत सटीक और डिजिटल होगी. अभी तक विशेष जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब पर निर्भर रहना पड़ता था. इन जांचों पर मरीजों को 1500 से 4000 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह सुविधा अस्पताल में ही न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध होगी. पूरी प्रक्रिया कंप्यूटर संचालित होने के कारण मानवीय त्रुटि की संभावना शून्य होगी और मरीजों को सुरक्षित व संक्रमण मुक्त रक्त की गारंटी मिलेगी.

गरीब मरीजों को निजी पैथोलॉजी से मुक्ति मिलेगी: डॉ बलराम झाB

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola