लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी, सीएम बोले - गांव में भी बिजली-पानी आपूर्ति करेगी जुस्को

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के शहर और गांवाें में एक जैसी व्यवस्था हाेगी. मार्च तक राज्य के सभी गांवाें में बिजली पहुंच जायेगी. दिसंबर तक जीराे कट बिजली मिलेगी. बिजली और पानी की आपूर्ति जुस्काे करेगी. गांव में भी शहर की तरह स्ट्रीट लाइटें लगेंगी. आधी से […]
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के शहर और गांवाें में एक जैसी व्यवस्था हाेगी. मार्च तक राज्य के सभी गांवाें में बिजली पहुंच जायेगी. दिसंबर तक जीराे कट बिजली मिलेगी. बिजली और पानी की आपूर्ति जुस्काे करेगी. गांव में भी शहर की तरह स्ट्रीट लाइटें लगेंगी.
आधी से अधिक आबादी गांव में रहती है, इसलिए उनके जीवन स्तर काे और बेहतर बनाने की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि अभी राज्य में बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं हो पा रही है. सीएम मंगलवार को जमशेदपुर स्थित सिदगाेड़ा में विकास पर्व काे संबाेधित कर रहे थे.
- तीन माह में देंगे राज्य के सभी स्कूलों में बिजली कनेक्शन, दिसंबर तक प्रदेश में जीराे पावर कट
- गांव में भी शहर की तरह लगेगी स्ट्रीट लाइट
- बीते चार वर्षों में 29 लाख घरों तक पहुंची है बिजली
- 67 वर्षों में मात्र 38 ग्रिड का ही हो सका था निर्माण
- हमने एक व्यवस्था खड़ी करने का संकल्प लिया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




