जमशेदपुर : फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से 1.58 लाख की लूट

जमशेदपुर : मानगो रोड नंबर 14 में बाइक और स्कूटी सवार चार बदमाशों ने मंगलवार की सुबह 10.30 बजे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 1.58 लाख रुपये लूट ली. डिमना बिग बाजार के पास स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट विकास कुमार और विकास कुमार सिंह रुपये कलेक्शन कर अपनी-अपनी बाइक से ऑफिस […]
जमशेदपुर : मानगो रोड नंबर 14 में बाइक और स्कूटी सवार चार बदमाशों ने मंगलवार की सुबह 10.30 बजे फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों से 1.58 लाख रुपये लूट ली. डिमना बिग बाजार के पास स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट विकास कुमार और विकास कुमार सिंह रुपये कलेक्शन कर अपनी-अपनी बाइक से ऑफिस की आेर जा रहे थे.
इसी दौरान रोड नंबर 14 के पास बाइक सवार दो युवकों ने पहले विकास सिंह को रोका, इसके बाद उसे पिस्टल सटा दिया और बैग छीनने लगे, तो पीछे से आ रहे विकास कुमार ने उनका विरोध किया. इस दौरान बदमाशों ने मारपीट भी की. इसके थोड़ी देर बाद स्कूटी से और दो युवक वहां पहुंचे और बैग छीन कर फरार हो गया. लूट के दौरान विकास कुमार के बैग का हैंडल उसके हाथ में ही रह गया.
घटना के अंजाम देने के बाद भाग रहे बदमाशों का पीछा जब विकास कुमार ने किया, तो गोली मारने की धमकी देते हुए सभी अपराधी फरार हाे गये. घटना के बाद विकास कुमार और विकास सिंह मानगो थाना पहुंचे और वहां लिखित शिकायत की. हालांकि हवाई फायरिंग को लेकर पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है, जांच का विषय.
लूट के शिकार दोनों युवकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उनलोगों ने विरोध किया, लेकिन बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गये. दोनों ने बताया कि बदमाश उन्हें गोली भी मार देेते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




