मोबाइल पर इंटरनेट से कर रहा था नकल

Updated at : 27 Jun 2014 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल पर इंटरनेट से कर रहा था नकल

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया, जिसे निष्कासित कर दिया गया. परीक्षार्थी बीबीए का छात्र बताया गया. जानकारी के मुताबिक मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए वह नकल कर रहा था. पकड़े जाने के बाद वीक्षक भी कुछ देर तक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज में स्नातक पार्ट टू की परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा गया, जिसे निष्कासित कर दिया गया. परीक्षार्थी बीबीए का छात्र बताया गया.

जानकारी के मुताबिक मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए वह नकल कर रहा था. पकड़े जाने के बाद वीक्षक भी कुछ देर तक सोच-विचार करते रहे. इसके बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को इसकी जानकारी दी. उनके निर्देश पर परीक्षार्थी की मोबाइल जब्त करते हुए निष्कासित कर दिया गया. इसके अलावा शहर स्थित सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही.

प्रतिदिन दें परीक्षा की रिपोर्ट : परीक्षा नियंत्रक
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने परीक्षा केंद्रों से प्रतिदिन परीक्षा की रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा है कि केंद्रीधीक्षक परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों की उपस्थिति, अनुपस्थिति और यदि कोई निष्कासन हो, तो उसकी रिपोर्ट अवश्य दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola