जमशेदपुर : दुर्गापूजा में ढील का फायदा उठा घुसे थे बांग्लादेशी प्रेमी युगल

जमशेदपुर : पहचान छुपा कर मानगो चेपापुल के पास राजमहल अपार्टमेंट में किरायेमें रहने वाले बांग्लादेश के नागरिक शाहिन महमूद को मानगो पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में शाहिन महमूद ने बताया कि वह अौर राबिया बसरी बांग्लादेश में आसपास रहते थे. दोनों के बीच प्रेम हुआ. दोनों के […]
जमशेदपुर : पहचान छुपा कर मानगो चेपापुल के पास राजमहल अपार्टमेंट में किरायेमें रहने वाले बांग्लादेश के नागरिक शाहिन महमूद को मानगो पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में शाहिन महमूद ने बताया कि वह अौर राबिया बसरी बांग्लादेश में आसपास रहते थे. दोनों के बीच प्रेम हुआ. दोनों के घर वाले प्रेम संबंध का विरोध करते थे अौर नौ-दस साल पहले दुर्गापूजा के समय वे लोग घर से भाग निकले.
दुर्गापूजा के दौरान बार्डर पर होने वाली चेकिंग में नरमी का फायदा उठाकर दोनों भारत में प्रवेश कर गये अौर कुछ दिनों तक कोलकाता में रहे. कोलकाता से दोनों रायरंगपुर आ गये अौर वहीं शादी की तथा स्थानीय लोगों की मदद से आधार, पैन अौर वोटर कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बनवाया. वहीं बेटी भी हुई.
लगभग पांच साल रहने के बाद कमाने के लिए वह पत्नी व बेटी के साथ मानगो आ गये अौर चेपापुल के पास राजमहल अपार्टमेंट में शांतिपूर्वक रहने लगे तथा वह पेटिंग का काम करने लगा. इस दौरान आधार एवं अन्य कागजात का पता बदल कर मानगो का पता करा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










