जमशेदपुर : फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलायेंगे स्किन स्पेशलिस्ट
जमशेदपुर : शहर में जगह-जगह बैठ कर इलाज के नाम पर धंधा करने वाले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ स्किन के डॉक्टर अभियान चलायेंगे. इस क्रम में फर्जी डॉक्टरों की सूची बनाकर उसकी शिकायत डीसी, एसडीओ व सिविल सर्जन से की जायेगी. चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव ठाकुर व डॉ आर कुमार ने बताया कि शहर […]
जमशेदपुर : शहर में जगह-जगह बैठ कर इलाज के नाम पर धंधा करने वाले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ स्किन के डॉक्टर अभियान चलायेंगे. इस क्रम में फर्जी डॉक्टरों की सूची बनाकर उसकी शिकायत डीसी, एसडीओ व सिविल सर्जन से की जायेगी. चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव ठाकुर व डॉ आर कुमार ने बताया कि शहर में कई फर्जी डॉक्टर स्वयं को स्किन का विशेषज्ञ बताकर मरीजों को ठग रहे हैं.
सिविल सर्जन टीम बनाकर ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करा रहे है. ऐसे में हर विभाग से संबंधित फर्जी डॉक्टरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है. कई बार गलत इलाज के कारण मरीज की स्थिति बिगड़ जाती है. जब तक वह सही डॉक्टर के पास पहुंचता है तब तक उसकी बीमारी जानलेवा बन चुकी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










