जमशेदपुर : पुलिसकर्मियों को 13 माह का वेतन जल्द, सीएम ने किया जमशेदपुर सीसीआर केंद्र में पुलिस केंद्रीय कैंटीन का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर :  पुलिसकर्मियों को 13 माह का वेतन जल्द, सीएम ने किया जमशेदपुर सीसीआर केंद्र में पुलिस केंद्रीय कैंटीन का उद्घाटन

जमशेदपुर : झारखंड के पुलिसकर्मियों को बहुत जल्द ही एक साल में 13 माह का वेतन दिया जायेगा. इसकी तिथि की घोषणा भी बहुत जल्द कर दी जायेगी. उक्त घोषणा सीएम रघुवर दास ने सोमवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रयास से बनाये गये पुलिस केंद्रीय कैंटीन के उद्घाटन के दौरान की. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड के पुलिसकर्मियों को बहुत जल्द ही एक साल में 13 माह का वेतन दिया जायेगा. इसकी तिथि की घोषणा भी बहुत जल्द कर दी जायेगी. उक्त घोषणा सीएम रघुवर दास ने सोमवार को झारखंड पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रयास से बनाये गये पुलिस केंद्रीय कैंटीन के उद्घाटन के दौरान की.
उन्होंने बताया कि यह मांग पुलिस एसाेसिएशन की ओर से काफी लंबे समय से की जा रही है. इसे जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास किया जा रहा है.
सोमवार को साकची के एसोसिएशन परिसर स्थित नवनिर्मित पुलिस केंद्रीय कैंटीन का उद्घाटन सीएम रघुवर दास ने फीता काट कर किया. उद्घाटन के बाद रघुवर दास को एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया. उसके बाद वह रांची के लिए रवाना हो गये.
बगैर सरकारी फंड के बना कैंटीन. पुलिस एसोसिएशन जमशेदपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कैंटीन को बनाने के लिए सरकारी फंड का प्रयोग नहीं किया गया है. इसे पुलिस विभाग ने आपसी सहयोग और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सहयोग से बनाया गया है. इसमें सहयोग के रूप में किसी ने 5000 रुपये तो किसी ने 1.95 लाख रुपये का तक की राशि एसोसिएशन को दी.
फरवरी से काम करेगा कैंटीन. पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बुधराम उरांव ने बताया कि सेंट्रल कैंटीन फरवरी के पहले सप्ताह से काम करना शुरू कर देगा. कैंटीन में शहर के सभी थाने का खाना बनेगा. किस थाने को कितनी जरूरत है, इसके लिए एक दिन पहले ही इसका डिटेल ले लिया जायेगा.
वाट्सएप पर संदेश मिलते ही जायेगा खाना
जमशेदपुर पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष बुधराम उरांव ने बताया कि कैंटीन प्रबंधन की ओर से एक वाट्सएप नंबर जारी किया जायेगा, जिस पर ऑर्डर देकर किसी भी थाना के पुलि���कर्मी खाना का अॉर्डर कर सकते हैं. वाट्सएप ग्रप में खाना का ऑर्डर आने के बाद कैंटीन के सदस्य टिफिन में खाना भर कर उन तक पहुंचाने का काम करेगी. खाने की कीमत में गाड़ी भाड़ा भी शामिल रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola