जमशेदपुर : महिला सिपाही से छेड़खानी करने का आरोपी गया जेल
Updated at : 01 Jan 2019 10:07 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई घोड़ा चौक के पास चेकिंग के दौरान सिपाही के साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी देने और महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार राहुल कुमार को सोमवार को जेल भेज दिया गया. बागबेड़ा बजरंग टेकरी के राहुल कुमार के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी के बयान पर जुगसलाई थाना में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई घोड़ा चौक के पास चेकिंग के दौरान सिपाही के साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी देने और महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार राहुल कुमार को सोमवार को जेल भेज दिया गया. बागबेड़ा बजरंग टेकरी के राहुल कुमार के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी के बयान पर जुगसलाई थाना में मामला दर्ज किया गया था. दर्ज मामले के अनुसार घोड़ा चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान बाइक से दो युवक पहुंचे. दोनों युवकों को पुलिस ने रोका और चेकिंग की.
चेकिंग करने से बाइक चला रहे युवक का साथी राहुल कुमार ने ट्रैफिक पदाधिकारी अनिरुद्ध मंडल को गोली मारने की धमकी दी. पूरे घटना क्रम की महिला सिपाही द्वारा मोबाइल से रिकाॅर्डिंग करने पर राहुल के दोस्त ने महिला सिपाही को धमकाते हुए रिकॉर्डिंग बंद करा दी. इसके बाद राहुल ने महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़खानी की. घटना के बाद भीड़ जुटी और महिला पुलिसकर्मी ने जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी, जिसके बाद राहुल कुमार को पुलिस पकड़कर थाना ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




