जमशेदपुर : छोटू बच्चा की निशानदेही पर मुंगेर से खरीदी गयी पिस्टल बरामद
Updated at : 09 Dec 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने भाटिया बस्ती में छापेमारी कर कुणाल गाेराई के घर से पिस्टल बरामद की है. पिस्टल मुंगेर से मंगायी गयी थी. कदमा पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी छोटू बच्चा उर्फ आकाश सिंह से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर भाटिया बस्ती के रहने वाले कुणाल गोराई के घर पर छापेमारी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : कदमा पुलिस ने भाटिया बस्ती में छापेमारी कर कुणाल गाेराई के घर से पिस्टल बरामद की है. पिस्टल मुंगेर से मंगायी गयी थी. कदमा पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोपी छोटू बच्चा उर्फ आकाश सिंह से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर भाटिया बस्ती के रहने वाले कुणाल गोराई के घर पर छापेमारी कर बक्सा में छिपा कर रखी गयी पिस्टल काे बरामद किया. डीएसपी अरविंद कुमार, कदमा थानेदार जितेंद्र ठाकुर, एसआइ उदय कुमार सिंह, गुफरान खान, एएसआइ एसएस शर्मा, हरिशंकर सिंह, आरक्षी विकास कुमार सिंह और ईश्वरी सिंह की टीम ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर बरामदगी की.
इसी पिस्टल को दिखा मांगी थी संतोष से रंगदारी : पुलिस सूत्राें ने बताया कि छोटू बच्चा ने इसी पिस्टल काे लहराकर रंगदारी मांगी थी. खुद को सरेंडर करने के बाद उसने पिस्टल को कुणाल गोराई के पास छिपा कर रखने के लिए दे दिया था. छाेटू बच्चा ने संतोष साहू से रंगदारी मांगने के क्रम में उससे 20 हजार रुपये भी छीन लिये थे. छोटू बच्चा ने मुंगेर से 10,800 रुपये में एक पिस्टल खरीदी थी. इसके बाद से ही उसे दिखाकर लाेगाें से रंगदारी मांगनी शुरू की. पिछले दिनाें उसने काजू और बिरजू से 15 हजार रंगदारी मांगी थी.
छाेटू बच्चा का है गैंग : छोटू बच्चा के गैंग में प्रशांत नंदी उर्फ नंदी, प्रकाश दीप, गोपाल घोष, आकाश भगत, शोयेब अख्तर उर्फ शिबू, सूरज उर्फ पकौड़ा, अर्शद उर्फ मर्दाना, कुणाल गोराई आदि शामिल हैं. लूटपाट के बाद चेन बेचता है कुणाल : छोटू बच्चा ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह चेन छीनने का काम करता था और उसे बेचने के लिए कुणाल को देता था. कुणाल उसका रुपये समय पर ही पहुंचा देता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




