टाटा वर्कर्स यूनियन: ऑफिस बियररों की बैठक आज, कमेटी मीटिंग पर होगा निर्णय वेज पर फैसला लेगी यूनियन

Updated at : 17 Jun 2014 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा वर्कर्स यूनियन: ऑफिस बियररों की बैठक आज, कमेटी मीटिंग पर होगा निर्णय वेज पर फैसला लेगी यूनियन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के मसले को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन मंगलवार को फैसला लेगी. मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से ऑफिस बियररों की मीटिंग बुलायी गयी है. वहीं, इस मीटिंग के बाद ही कमेटी मीटिंग भी आहूत करने की तैयारी की गयी है. चूंकि, माइकल जॉन ऑडिटोरियम का […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता के मसले को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन मंगलवार को फैसला लेगी. मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से ऑफिस बियररों की मीटिंग बुलायी गयी है.

वहीं, इस मीटिंग के बाद ही कमेटी मीटिंग भी आहूत करने की तैयारी की गयी है. चूंकि, माइकल जॉन ऑडिटोरियम का रिपेयरिंग का काम चल रहा है. एसी खराब है, इस कारण इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं किया गया है. अगर एसएनटीआइ हॉल या फिर काम चलाने लायक माइकल जॉन हॉल मिल गया तो निश्चित तौर पर कमेटी मीटिंग भी मंगलवार को ही हो जायेगी. लेकिन उससे पहले ऑफिस बियररों की राय ली जायेगी ताकि आगे की रणनीति तय हो सके.

सबको यह बताया जायेगा कि अब तक वार्ता की क्या स्थिति है और वेज रिवीजन को लेकर मैनेजमेंट का रुख क्या है, प्रस्ताव क्या है और क्या फैसला लिया जा सकता है. हॉल और हालात पर सबकी निगाहें होगी, जिसके बाद कमेटी मीटिंग बुलायी जायेगी. मंगलवार के कमेटी मीटिंग को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होगी. अध्यक्ष ने साफ तौर पर कह दिया है कि सबकी राय लेने के बाद ही कोई फैसला लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola