जमशेदपुर : कार के अंदर फायरिंग में दो गंभीर

Updated at : 27 Nov 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : कार के अंदर फायरिंग में दो गंभीर

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला भागाबांध मोड़ पर सोमवार को दोपहर करीब एक बजे कार में बैठ कर बातचीत कर रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी और पीछे की सीट पर बैठे लोगों ने आगे बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना में पोखारी निवासी चंद्रशेखर गौड़ […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला भागाबांध मोड़ पर सोमवार को दोपहर करीब एक बजे कार में बैठ कर बातचीत कर रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी और पीछे की सीट पर बैठे लोगों ने आगे बैठे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

घटना में पोखारी निवासी चंद्रशेखर गौड़ उर्फ मिस्टर और आजाद नगर के रोड नंबर 13 निवासी गब्बर उर्फ मो इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गये.

चंद्रशेखर को एक गोली पीठ में लगी जो आगे से पार हो गयी, जबकि दूसरी गोली बायें कंधे में लगी जो फंसी हुई है. गब्बर को कान के पीछे गोली लगी है और फंसी हुई है. दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है. गब्बर की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखे और खेत में घुसी चंद्रशेखर की स्विफ्ट कार को जब्त किया है.
टीएमएच में पुलिस को दिये गये बयान में घायल चंद्रशेखर ने गोली मारने का आरोप छोटा बाबा उर्फ राजकुमार और दीवाना पर लगाया है. पुलिस दोनों की तलाश में जुट गयी है. फायरिंग के बाद कार में रखे दस लाख रुपये भी गायब हैं. अंदेशा है फायरिंग करने के बाद हमलावर रुपये लूट कर ले गये. घटना के पीछे प्रॉपर्टी डीलिंग के विवाद की बात भी सामने आ रही है. पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola