ePaper

पांच करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक केंद्र भवन, प्राक्कलन मिला, 1000 लोग हॉल में बैठ सकेंगे

Updated at : 24 Nov 2018 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
पांच करोड़ से बनेगा सांस्कृतिक केंद्र भवन, प्राक्कलन मिला, 1000 लोग हॉल में बैठ सकेंगे

आदित्यपुर : नगर निगम द्वारा आ दित्यपुर दो स्थित एलआइजी मैदान के 7544 वर्ग मीटर भूखंड पर करीब पांच करोड़ की लागत से बहुद्देश्यीय सांस्कृतिक केंद्र भवन का निर्माण कराया जायेगा. जिसके हॉल में करीब 1000 लोग बैठ सकेंगे. भवन लिए नगर विकास विभाग से प्राक्कलन प्राप्त हो गया है. यह जानकारी नगर निगम के […]

विज्ञापन
आदित्यपुर : नगर निगम द्वारा आ दित्यपुर दो स्थित एलआइजी मैदान के 7544 वर्ग मीटर भूखंड पर करीब पांच करोड़ की लागत से बहुद्देश्यीय सांस्कृतिक केंद्र भवन का निर्माण कराया जायेगा. जिसके हॉल में करीब 1000 लोग बैठ सकेंगे. भवन लिए नगर विकास विभाग से प्राक्कलन प्राप्त हो गया है.
यह जानकारी नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में दी. मौके पर उपमेयर अमित सिंह व भाजपा नेता गणेश महाली भी उपस्थित थे. मेयर ने बताया कि सभी प्रकार की सुविधाओं वाला उक्त भवन पूरे कोल्हान में अकेला होगा. भूखंड के 25 प्रतिशत हिस्से में निर्माण कार्य होगा. जिसमें दो तल्ला 10 मीटर ऊंची इमारत बनेगी.
इस इमारत में रिसेप्शन व वेटिंग हॉल के अलावा बहुद्देश्यीय हॉल, ग्रीन रूम, कैफेटेरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, मैनेजर ऑफिस, लाइब्रेरी, महिला, पुरुष व दिव्यांगों के लिए शौचालय, दो बेड वाला मेल डोरमेट्री व चार गेस्ट रूम होगा. इसमें 42 कारों के पार्किंग की भी व्यवस्था होगी.
दो स्कूलों की चहारदीवारी बनेगी : नगर निगम की ओर से राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पथ संख्या पांच रायडीह में 500 फीट व राजकीय कन्या मध्य विद्यालय दिंदली बाजार में 1360 फीट लंबी चहारदीवारी का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जिला योजना समिति के अनाबाद कोष से 30 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं. उक्त चहारदीवारी प्लींथ लेवल से 5.5 फीट ऊंची होगी. चहारदीवारी निर्माण के लिए मापी शुरू कर दी गयी है.
सिवरेज पाइप बिछाने का काम शुरू : शहर में शुरू की गयी 255 करोड़ की सिवरेज निर्माण योजना के तहत सतबोहनी व जमालपुर में पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया गया. उक्त योजना में चार सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण के लिए गम्हरिया स्टेशन के पास, शहरबेड़ा, सालडीह व रायडीह में भूखंड चिह्नित किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola