दोस्तों के साथ छठ पूजा घूमने घर से निकला किशोर 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया, हुई मौत
Updated at : 15 Nov 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : आदित्यपुर राम मढ़ैया बस्ती के पास रेल पुल से उतरने के दौरान ताज (17 वर्ष) नामक किशोर की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. वह दोस्तों के साथ छठ पूजा घूमने घर से निकला था. हालांकि घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम ले […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : आदित्यपुर राम मढ़ैया बस्ती के पास रेल पुल से उतरने के दौरान ताज (17 वर्ष) नामक किशोर की 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. वह दोस्तों के साथ छठ पूजा घूमने घर से निकला था. हालांकि घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
ताज जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी का रहने वाला था. करंट लगने के बाद काफी संख्या में लोग जुट गये और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे. इसके बाद आदित्यपुर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. घटना बुधवार की सुबह 6.15 बजे की है.
वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. दूसरी तरफ घटना के बाद आवासीय क्षेत्र की बिजली काट दी गयी थी. वहीं ताज के जीजा जुबैर खान ने आदित्यपुर पुलिस को बताया कि उनका साला ताज बुधवार की सुबह पांच बजे दो दोस्तों के साथ घर से आदित्यपुर छठ पूजा घूमने जाने के लिए निकला था. रेलवे पुल के किनारे-किनारे सभी आदित्यपुर जा रहे थे. पुल से नीचे उतरने के दौरान ताज करंट की चपेट में आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




