नकली चाबी बनाकर स्टाफ ने गोदाम से माल उड़ाया

जमशेदपुर : साकची टैंक रोड स्थित संजय इलेक्ट्रिकल में काम करने वाले कर्मचारियों ने गोदाम की नकली चाबी बना कर हजारों रुपये के विद्युत उपकरण व अन्य सामान माल उड़ा लिया. दुकानदार सीतारामडेरा निवासी संजय कुमार ने कर्मी प्रीतम कुमार झा और शुभम उर्फ उत्कर्ष जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने उत्कर्ष […]
जमशेदपुर : साकची टैंक रोड स्थित संजय इलेक्ट्रिकल में काम करने वाले कर्मचारियों ने गोदाम की नकली चाबी बना कर हजारों रुपये के विद्युत उपकरण व अन्य सामान माल उड़ा लिया. दुकानदार सीतारामडेरा निवासी संजय कुमार ने कर्मी प्रीतम कुमार झा और शुभम उर्फ उत्कर्ष जायसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस ने उत्कर्ष को जुगसलाई रामटेकरी रोड स्थित दीपक पटवारी के घर से गिरफ्तार किया है. उत्कर्ष परिवार के साथ दीपक के घर में किराये पर रहता है. चोरी के मामले में उत्कर्ष के घर के सामने रहने वाले गोड्डा निवासी प्रीतम की तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने प्रीतम के घर से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




