ऑनलाइन जूता बुक कराने के बाद खाते से 36,500 उड़ाये

Published at :07 Nov 2018 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
ऑनलाइन जूता बुक कराने के बाद खाते से 36,500 उड़ाये

जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के2-1, रोड नंबर सात के रितेश शरण के खाते से 36,500 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना चार नवंबर के दिन के बारह बजे की है. ऑनलाइन जूता बुक कराने के बाद साइबर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बिष्टुपुर साइबर थाना में रितेश शरण के बयान पर मोबाइल नंबर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के2-1, रोड नंबर सात के रितेश शरण के खाते से 36,500 रुपये की निकासी कर ली गयी. घटना चार नवंबर के दिन के बारह बजे की है. ऑनलाइन जूता बुक कराने के बाद साइबर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बिष्टुपुर साइबर थाना में रितेश शरण के बयान पर मोबाइल नंबर 780825989/ 7091547890 के धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. दर्ज मामले के अनुसार रितेश शरण ने चार नवंबर की सुबह एक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से जूता बुक कराया था. दिन के बारह बजे के बाद उक्त दोनों नंबर से रितेश के मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले जूता बुक करने की जानकारी दी और फिर वाट्सएप पर एटीएम कार्ड की फोटो मंगवायी.
फोटो भेजने के बाद रितेश के मोबाइल पर ओटीपी आने लगे. रितेश शरण ने मोबाइल धारक को ओटीपी की जानकारी दे दी. फिर उनके मोबाइल पर खाता से रुपये निकासी का मैसेज आने लगा. उन्होंने तत्काल जाकर इसकी सूचना बैंक को दी और एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola