ePaper

बैंक से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, मथुरा मदरसा के दो शिक्षक गिरफ्तार

Updated at : 06 Nov 2018 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, मथुरा मदरसा के दो शिक्षक गिरफ्तार

जमशेदपुर : सोनारी राम मंदिर के पास एसबीआइ एटीएम से 37 हजार रुपये निकासी करने के बाद बैंक को गुमराह कर खाते में 37 हजार वापस लेने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों में मथुरा के गुरुसगंज निवासी मो. कासिम तथा हरियाणा के मुंधेता निवासी मो सलीम राजकादरी शामिल […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी राम मंदिर के पास एसबीआइ एटीएम से 37 हजार रुपये निकासी करने के बाद बैंक को गुमराह कर खाते में 37 हजार वापस लेने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों में मथुरा के गुरुसगंज निवासी मो. कासिम तथा हरियाणा के मुंधेता निवासी मो सलीम राजकादरी शामिल है. दोनों मथुरा के मदरसा में शिक्षक है.
दोनों ने 3 सितंबर को सोनारी के एटीएम से दो अलग-अलग खातों से 37 हजार रुपये की निकासी की थी. रुपये निकालने के बाद एटीएम मशीन का पावर बंद कर दिया. इससे एटीएम मशीन ने ट्रांजेक्शन को फेल बता दिया. इसके बाद दोनों ने बैंक के कॉल सेंटर को ट्रांजेक्शन फेल की सूचना देकर 37 हजार रुपये अपने खाता में डलवा लिये. दोनों के पास से कई एटीएम कार्ड, पैनकार्ड, आधार कार्ड व मोबाइल बरामद किया गया है.
यह खुलासा एसपी सिटी प्रभात कुमार ने सोमवार को पत्रकारों के समक्ष किया. उन्होंने बताया कि दोनों बिना सुरक्षागार्ड वाले एटीएम काउंटर को निशाना बनाते थे. दोनों एक साथ एटीएम में प्रवेश करते थे. एक रुपये निकालता था, तो दूसरा पावर बंद करता था. दोनों के फुटेज बैंक द्वारा उपलब्ध कराये गये थे. दोनों अपने ही खाता से ट्रांजेक्शन करते थे. इस कारण पुलिस दोनों के बैंक एकाउंट का डिटेल मिलाकर उन तक पहुंच सकी. एसपी ने बताया कि दोनों मथुरा से भुवनेश्वर जाने की तैयार कर रहे थे, तभी पुलिस ने दबोच लिया.
गिरोह के मो आरीफ उर्फ बली (हरियाणा) मो. साकीर हुसैन (हरियाणा) तथा मो रहीश कादरी (मथुरा के गुरुसगंज) की तलाश पुलिस कर रही है. इस मौके पर साइबर थानेदार सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौजूद थे. बैंकों को पावर सप्लाई सील करने का नोटिस. एसपी सिटी प्रभात कुमार ने बताया कि एटीएम काउंटर में पावर सप्लाई को कवर करने के लिए सभी बैंकों को नोटिस जारी किया गया है. एसबीआइ ने अभी तक कई काउंटर में पावर सप्लाई को कवर कर दिया है.
शहर के अलावा धनबाद, गया, आसनसोल, भुवनेश्वर में किया गोलमाल
एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह के दोनों लोग मार्च माह में शहर आये थे. यहां एटीएम कार्ड की स्थिति वाच करने के बाद वापस चला गये. फिर 2 सितंबर को पुन: शहर आये. तीन सितंबर को घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह के दोनों सदस्य वापस चले गये. उन्होंने कहा कि यह गिरोह जमशेदपुर के अलावा धनबाद, गया, आसनसोल, भुवनेश्वर, विशाखापट्नम तथा अन्य जगहों पर सक्रिय है.
जब्त सामानों की लिस्ट
महफूज अली के नाम से डिजी बैंक का एटीएम कार्ड, फेड्रल बैंक का एटीएम कार्ड, कैथोलिक सिरियण बैंक के दो एटीएम कार्ड, एक्सिस बैंक के छह एटीएम कार्ड, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के एटीएम कार्ड सलीम के नाम से, मो रहिश एवं मुस्तफा के नाम से यस बैंक के दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, मो सलीम व मो कासीम का आधार कार्ड, पीएनबी बैंक का दो एटीएम कार्ड, मदरसा की चंदा रसीद, रेलवे टिकट, मोबाइल फोन (तीन).
बैंक को चूना लगाना मो साकिर के दिमाग की उपज
एसपी सिटी प्रभात कुमार ने बताया कि मो साकिर हुसैन पौने दो वर्ष पूर्व एटीएम से रुपये निकासी करने गया था. रुपये निकालने के तत्काल बाद बिजली चली गयी और मशीन बंद हो गयी. मशीन के स्लिप में ट्रांजेक्शन फेल बताया. इसके बाद उन्होंने बैंक के कॉल सेंटर को फोन किया. कॉल सेंटर में फोन करने के बाद उनके खाता में रुपये वापस आ गये. मो साकिर ने इस अनहोनी की जानकारी मो. कासिम और मो. सलीम को दी. इसके बाद सभी ने मिलकर यही धंधा शुरू कर दिया.
भाई के नाम का एटीएम कार्ड इस्तेमाल करता था मो सलीम, बैंक से कर चुके है लाखों का फर्जीवाड़ा. पुलिस ने बताया कि मो कासिम और मो सलीम दोनों पिछले चार माह से यह धंधा कर रहे है जबकि जबकि मो. आरिफ, मो साकिर तथा मो रहीश कादरी पिछले पौने दो वर्ष से बैंक को ठगने का काम कर रहे. अभी तक सभी ने मिलकर कुल 10 लाख रुपये का चूना बैंक को लगाया है. पुलिस के मुताबिक मो. सलीम अपने भाई महफूज अली के एटीएम का इस्तेमाल कर रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola