जमशेदपुर : दुकान के गल्ले से रुपये ले भागा युवक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : काशीडीह लाइन नंबर पांच स्थित विमल कुमार बजाज की दुकान के गल्ले से शनिवार सुबह एक युवक 40 हजार रुपये निकालकर भागने लगा. विमल ने उसे दौड़ाया, तो उसकी जेब से 25 हजार रुपये गिर गये, अन्य रुपये लेकर वह फरार हो गया. घटना सुबह आठ बजे की है. विमल कुमार बजाज ने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : काशीडीह लाइन नंबर पांच स्थित विमल कुमार बजाज की दुकान के गल्ले से शनिवार सुबह एक युवक 40 हजार रुपये निकालकर भागने लगा.
विमल ने उसे दौड़ाया, तो उसकी जेब से 25 हजार रुपये गिर गये, अन्य रुपये लेकर वह फरार हो गया. घटना सुबह आठ बजे की है. विमल कुमार बजाज ने साकची थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वह सुबह आठ बजे पान मसाला की दुकान खोलने आये थे.
दुकान खोलने के बाद वह सफाई कर रहे थे. तभी एक युवक गल्ले से रुपये लेकर भागने लगा. विमल ने रुपये लेकर भागने वाले का नाम बिट्टू वर्मा और साकची गुरुद्वारा का निवासी बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










