जिले में बनेंगे पांच पुल, तीन लाख लोगों को होगा फायदा, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से पुलों को किया जायेगा निर्माण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Nov 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया समेत पांच प्रखंडों में पांच नये पुलों का निर्माण किया जायेगा. राज्य सरकार ने पांच पुलों (दो नदी, तीन नाला पर) के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन पुलों के निर्माण से सुदूर गांवों से प्रखंड मुख्यालय की दूरी काफी घट जायेगी. साथ ही तीन लाख लोगों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले के नक्सल प्रभावित डुमरिया समेत पांच प्रखंडों में पांच नये पुलों का निर्माण किया जायेगा. राज्य सरकार ने पांच पुलों (दो नदी, तीन नाला पर) के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन पुलों के निर्माण से सुदूर गांवों से प्रखंड मुख्यालय की दूरी काफी घट जायेगी. साथ ही तीन लाख लोगों को इससे फायदा होगा.
सूत्रों के अनुसार जिले में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पांचों पुलों का निर्माण किया जायेगा. पुल के निर्माण के लिए सरकार ने स्थल चयन करने के साथ ही एप्रोच रोड के निर्माण के लिए अलग से निर्देश दिया है, ताकि योजना को समय पर पूरा किया जा सके. वहीं जहां एप्रोच रोड के लिए जमीन की दिक्कत होगी या फिर नहीं होगी, उक्त पुल के निर्माण योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार ने नोडल एजेंसी के रूप में ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल का चयन किया है.
कहां-कहां बनेंगे पुल, कितनी राशि होगी खर्च
चाकुलिया- कुलडीहा अौर श्यामसुंदरपुर के बीच बड़ा नाला पर पुल-3.15 करोड़
डुमरिया- बड़ाकांजिया से भुलघुटू के बीच शंख नदी पर पुल- 6.84 करोड़ रुपये
पटमदा- लक्षीपुर से रोलाडीह के बीच नाला पर पुल-4.95 करोड़
धालभूमगढ़-हातालटोला आइटीआइ कॉलेज के बीच सरस्वती नदी पर पुल – 4.80 करोड़ रुपये
गुड़ाबांदा- बेड़ापाल चाकुलिया नाला पर पुल-4.28 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




