सापड़ा व सोनारी के बीच बनेगा 500 मीटर लंबा पुल
Updated at : 29 Oct 2018 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : सापड़ा से सोनारी के बीच दोमुहानी पर पांच सौ मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जायेगा. यह जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव व उपमेयर अमित सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के सचिव केके सोन को उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था. विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : सापड़ा से सोनारी के बीच दोमुहानी पर पांच सौ मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जायेगा. यह जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव व उपमेयर अमित सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के सचिव केके सोन को उनके द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था. विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों से उपयोगिता प्रमाण पत्र मांगा गया था.
सभी अधिकारियों ने उपयोगिता प्रमाण पत्र दे दिया है. कुल तीन योजनाएं दी गयी थी : श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सचिव को कुल तीन योजनाएं दी गयी थी, जिसमें से पुल वाली योजना के प्रति गंभीरता दिखाते हुए प्राथमिकता दी. अन्य दो योजनाअों में एलआइजी से खरकई नदी तक नाला का निर्माण व राजनगर प्रखंड स्थित टाटा-चाईबासा से होते हुए रूपानाचना विद्यालय (करीब पांच किमी) का निर्माण करना शामिल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




