जमशेदपुर की कार से गांजा की तस्करी

Updated at : 12 Jun 2014 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर की कार से गांजा की तस्करी

भागलपुर/जमशेदपुर: जनता दल (यू) का झंडा लगे वाहन से बिहार-झारखंड में गांजे की तस्करी का भागलपुर पुलिस ने खुलासा किया है. इस सिलसिले में पटना एसटीएफ व भागलपुर पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज-गंगटी मुहल्ले में बुधवार सुबह में छापेमारी कर चर्चित गांजा तस्कर लखन साह के घर से व बाहर खड़ी दो इंडिगो […]

विज्ञापन

भागलपुर/जमशेदपुर: जनता दल (यू) का झंडा लगे वाहन से बिहार-झारखंड में गांजे की तस्करी का भागलपुर पुलिस ने खुलासा किया है. इस सिलसिले में पटना एसटीएफ व भागलपुर पुलिस ने बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज-गंगटी मुहल्ले में बुधवार सुबह में छापेमारी कर चर्चित गांजा तस्कर लखन साह के घर से व बाहर खड़ी दो इंडिगो कारो (जेएच 05-एडबल्यू 5625 व जेएच 10-एजी 9875) से सात क्विटंल 90 किलो गांजा बरामद किया है. एक गाड़ी जमशेदपुर से पंजीकृत है, जिस पर जदयू का झंडा लगा है. बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख के आसपास आंकी जा रही है.

स्थानीय पुलिस और पटना एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बिहार-झारखंड के छह गांजा तस्करों भी पकड़े गये हैं. इनमें पांच तस्कर धनबाद जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं, जबकि एक बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज-गंगटी मुहल्ले का रहने वाला है. गांजा तस्करी का मुख्य सरगना लखन साह फिर पुलिस के हाथ से बच निकला. 30 अक्तूबर 2013 को पुलिस ने लखन साह के घर छापेमारी कर पांच क्विंटल गांजा, विदेशी मुद्राएं और कई कीमती आभूषण बरामद किये थे.

धनबाद व जमशेदपुर से पंजीकृत हैं दोनों कारें
चाय के पचास अलग-अलग बड़े पैकेटों में गांजे को पैक कर दोनों कारों की डिक्की, सीट के नीचे और सीट के ऊपर रखा गया था. जब्त दोनों सफेद रंग की इंडियो कार (जेएच 05-एडबल्यू 5625 व जेएच 10-एजी 9875) से कुल 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जबकि तस्कर लखन साह के घर से दस पैकेट. गांजे से लदी दोनों कारों का रजिस्ट्रेशन जमशेदपुर और धनबाद से हुआ है. जमशेदपुर के डीटीओ कार्यालय से रजिस्टर्ड कार में जदयू का झंडा लगा है. पुलिस दोनों कारों के मालिक का पता लगा रही है. पुलिस ने तस्करों के पास से एक लाख कैश व चार मोबाइल भी बरामद किया है.

कौन-कौन गिरफ्तार हुए

लालू भुईयां : अंगारपतरा, कतरास, धनबाद (चालक)

बबलू सिंह : झरिया, धनबाद (सुरक्षा गार्ड)

श्रीराम सिंह : तेतुलमारी, धनबाद (खटाल संचालक)

विनोद तिवारी : तेतुलमारी, धनबाद (चालक)

पुनिल सिंह : तेतुलमारी, धनबाद (श्रीराम सिंह का सहयोगी)

दिलीप साह : अलीगंज-गंगटी (लुधियाना में किराना दुकान)

क्या-क्या बरामद हुआ

गांजा : 7 क्विटंल 90 किलो

कैश : एक लाख

इंडिगो कार : दो (एक में जदयू के झंडा लगा)

मोबाइल : चार

इलेक्ट्रॉनिक तराजू : एक

पटना एसटीएफ की सूचना पर बबरगंज के अलीगंज-गंगटी मुहल्ले में लखन साह के छापेमारी की गयी. जहां से छह तस्करों के साथ करीब आठ क्विटंल गांजा पकड़ा गया. जब्त दोनों गाड़ियों के मालिक का पता लगाया जा रहा है.

– हर किशोर राय, एएसपी निधि-व्यवस्था, भागलपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola