Jsca school league ksms won : केरला समाजम सात विकेट से जीता, अनुज बने प्लेयर ऑफ द मैच

Updated:
विज्ञापन
Jsca school league ksms won : केरला समाजम सात विकेट से जीता, अनुज बने प्लेयर ऑफ द मैच

जमशेदपुर. केरला समाजम की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम को 7 विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. केरला समाजम की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में एसडीएसएम को 7 विकेट से पराजित किया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को खेले गये इस मैच में एसडीएसएम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में सात विकेट पर 58 रन बनाए. अश्विनी ने 17 रन का योगदान दिया. केरला समाजम के अनुज शर्मा ने दो विकेट लिये. जवाब में केरला समाजम की टीम 6 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर मैच जीत लिया. अनुज शर्मा ने 31 रनों का योगदान दिया. एसडीएसएम की ओर से अश्विनी आदित्य ने दो विकेट चटकाये. अनुज शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola