Jsca b division league friends eleven win : अभिषेक अग्रवाल का ऑलराउंड प्रदर्शन फ्रेंड्स एकादश जीता

Updated:
विज्ञापन
Jsca b division league friends eleven win : अभिषेक अग्रवाल का ऑलराउंड प्रदर्शन फ्रेंड्स एकादश जीता

जमशेदपुर. अभिषेक अग्रवाल (59 रन व दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन से फ्रेंड्स एकादश की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 104 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. अभिषेक अग्रवाल (59 रन व दो विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन से फ्रेंड्स एकादश की टीम ने जमशेदपुर ब्लूज को 104 रन से मात दी. फ्रेंड्स एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में आठ विकेट पर 271 रन बनाए. फ्रेंड्स के पांच ओवर अंपायरों ने टीम की लेट रिपोर्टिंग के लिए काट ली. अभिषेक अग्रवाल ने 59 और रवि कुमार ने 50 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर ब्लूज की ओर से शशांत कुमार व शिवम मंडल ने तीन-तीन विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर ब्लूज की टीम 35.3 ओवर में 167 रन पर सिमट गयी. इंद्रजीत गुप्ता ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंद में 100 रनों की शतकीय पारी खेली. फ्रेंड्स की ओर से रवि कुमार ने तीन व अभिषेक अग्रवाल ने दो विकेट लिये. अभिषेक अग्रवाल प्लेयर ऑफ द मैच बने.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola