इडली पुलिस की गिरफ्त में

Updated at : 12 Jun 2014 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
इडली पुलिस की गिरफ्त में

जमशेदपुर: बिष्टुपुर पुलिस ने बागबेड़ा बाबाकुटी निवासी कुख्यात पप्पू दत्ता उर्फ इडली को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गये. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के बयान पर पप्पू के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. उसे कोर्ट में […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: बिष्टुपुर पुलिस ने बागबेड़ा बाबाकुटी निवासी कुख्यात पप्पू दत्ता उर्फ इडली को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया, जबकि उसके तीन साथी फरार हो गये. इस संबंध में बिष्टुपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के बयान पर पप्पू के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.

उसे कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया है. इडली को 9 जून की शाम साढ़े छह बजे टीएमएच गेट के पास से गिरफ्तार किया गया. थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस पार्टी ने टीएमएच गेट के पास चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में देखा. जब पुलिस चारों के नजदीक जाने लगी, तब चारों भागने लगे. पुलिस ने खदेड़ कर एक को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गये. पकड़ाये युवक पप्पू दत्ता उर्फ इडली था. इडली के खिलाफ जिला के कई थानों में चोरी के दो दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं. उसके गिरोह में सुजीत शर्मा उर्फ पुरी के अलावा अन्य तीन-चार लोग शामिल हैं. पुरी वर्तमान में मानगो में रह रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola