जमशेदपुर: बाइक डिवाइडर से टकरायी, किशोर की इलाज के दौरान टीएमएच में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Oct 2018 10:06 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : भालुबासा निवासी और आजसू के सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष सुमित दास के पुत्र मोनू दास (14) की टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी. वह 18 अक्तूबर की रात मरीन ड्राइव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. मोनू दुर्गा पूजा घूमने अपने चचेरे भाई के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : भालुबासा निवासी और आजसू के सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष सुमित दास के पुत्र मोनू दास (14) की टीएमएच में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी.
वह 18 अक्तूबर की रात मरीन ड्राइव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. मोनू दुर्गा पूजा घूमने अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर निकला था.
मेला घूमकर लौटने के दौरान मरीन ड्राइव पर अचानक खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करते हुए कुछ युवक उसकी बाइक के आगे से गुजरा, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर मरीन ड्राइव के डिवाइडर से टकरा गयी.
इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी मोनू को दोस्तों ने टीएमएच पहुंचाया, जहां उसका इलाज टीएमएच के एचडीयू में चल रहा था. परिवार के लोगों को बताया कि मोनू बाइक के पीछे बैठा था. सिर में लगी चोट और अधिक खून बहने से उसकी स्थिति गंभीर बनी रही. वह लगातार बेहोश रहा. शनिवार तड़के इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही आजूस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, चन्द्रेश्वर पांडेय, अप्पू तिवारी, हेमन्त पाठक, मिष्टू सोना समेत बस्ती के लोग घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.
हादसे के शिकार बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत : एनएच-33 पर गड्ढे में बाइक के चक्का के आने के कारण गिरने से घायल बाइक सवार अमीर कुमार की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना 18 अक्तूबर की है. मृतक घाटशिला के दाइगोड़ा गांव का रहने वाला था और वह मेला घूमने के लिए बाइक से जमशेदपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान एनएच-33 पर गड्ढे में बाइक का चक्का आ गया, जिससे वह घायल हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




