कई घरों में 24 घंटे से ब्लैक आउट, मुआवजे को लेकर अड़े भाजपाई

Updated at : 01 Oct 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
कई घरों में 24 घंटे से ब्लैक आउट, मुआवजे को लेकर अड़े भाजपाई

जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर (मुंशी मुहल्ला) एलटी लाइन में सेक्सनलाइजर लगाने के दौरान 11 केवी हाइटेंशन करेंट दौड़ने से करीब 30 घरों का बिजली मीटर समेत कई उपकरण जल गये. इसको लेकर मुहल्ला के लोगों ने मामले की जांच अौर उक्त नुकसान को लेकर दस लाख रुपये मुआवजा देने के लिए परसुडीह थाना में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर (मुंशी मुहल्ला) एलटी लाइन में सेक्सनलाइजर लगाने के दौरान 11 केवी हाइटेंशन करेंट दौड़ने से करीब 30 घरों का बिजली मीटर समेत कई उपकरण जल गये. इसको लेकर मुहल्ला के लोगों ने मामले की जांच अौर उक्त नुकसान को लेकर दस लाख रुपये मुआवजा देने के लिए परसुडीह थाना में सनहा दर्ज कराया है.
जमशेदपुर इइ के नाम से दिये शिकायत पत्र की प्रतिलिपि परसुडीह थाना में देकर बिजली विभाग के पदाधिकारी अौर वहां बिजली लाइन का काम कर रही ठेका एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गयी है. वहीं दूसरी अोर घटना को लेकर विद्युत अधीक्षण अभियंता मनमोहन कुमार ने जांच के आदेश दिये हैं और जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है. जांच कमेटी में जमशेदपुर प्रमंडल के इइ, करनडीह सब डिवीजन के एसडीओ समेत कुल चार लोगों को शामिल है.
बिजली विभाग ने चार घरों में हुए नुकसान की पुष्टि की. करनडीह विद्युत एसडीओ बी प्रसाद ने आरंभिक जांच में चार घरों में नुकसान की पुष्टि की है. हालांकि एसडीओ ने बताया कि मुहल्ले में यदि का नुकसान हुआ है, तो वैसे लोग बिजली विभाग को आवेदन दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन कर जल्द रिपोर्ट दिया जायेगा.
घटना के बाद से इन दस घरों में 24 घंटे बाद भी ब्लैक आउट. मुंशी मुहल्ला के संजय लाल, संतोष श्रीवास्तव, बिंदेश्वरी मंडल, विनोद लाल, मुन्ना, सी गुप्ता, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्व, चंचल श्रीवास्तव के घर में बिजली मीटर के अलावा कई उपकरण जल गये. प्रभावित लोगों के घरों में 24 घंटे बाद भी अंधेरा छाया हुआ है.
इसी तरह विनोद पांडेय व दिपेश पांडेय के घर में बिजली मीटर के अलावा स्टेपलाइजर, समरसेबुल पंप, पंखा, बायरिंग आदि जल गया. वहीं 19 घंटे के बाद रविवार दोपहर 12 बजे से प्रभावित कुछ घरों को छोड़कर मुहल्ले में बिजली आपूर्ति बहाल की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola