जमशेदपुर : हज पर गये सेवानिवृत्त शिक्षक का मदीना में इंतकाल, कैंसर पीड़ित थे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : हज यात्रा पर गये सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी तैयब हुसैन (69) का रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मदीना में इंतकाल हो गया. वह मूल रूप से चक्रधरपुर के निवासी थे और सेवानिवृत्ति के बाद जमशेदपुर के कपाली स्थित ताजनगर में रहने लगे थे. उन्हें गले का कैंसर था. इंतकाल के बाद मदीना में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : हज यात्रा पर गये सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी तैयब हुसैन (69) का रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे मदीना में इंतकाल हो गया. वह मूल रूप से चक्रधरपुर के निवासी थे और सेवानिवृत्ति के बाद जमशेदपुर के कपाली स्थित ताजनगर में रहने लगे थे. उन्हें गले का कैंसर था. इंतकाल के बाद मदीना में ही उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया. बीमारी की वजह से वह बोल नहीं पाते थे इसलिए पत्नी शमीदा खातून को साथ लेकर हज के लिए गये थे. 22 सितंबर को जमशेदपुर लौटने की तैयारी में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










