मां कराना चाहती थी धंधा, तो घर से भागी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2018 4:08 AM
जमशेदपुर : ओल्ड पुरुलिया रोड कोहिनूर टावर के पास एक ठेला में चाय बेचने वाले महिला की बेटी 15 दिनों पहले लापता हो गयी. पुलिस ने नाबालिग को उसे खोज निकाला. नाबालिग की मां ने जिस घर में बेटी काम करती थी, उसपर बच्चा चोरी तथा एक अन्य युवक पर घर में छुपाकर रखने का […]
जमशेदपुर : ओल्ड पुरुलिया रोड कोहिनूर टावर के पास एक ठेला में चाय बेचने वाले महिला की बेटी 15 दिनों पहले लापता हो गयी. पुलिस ने नाबालिग को उसे खोज निकाला. नाबालिग की मां ने जिस घर में बेटी काम करती थी, उसपर बच्चा चोरी तथा एक अन्य युवक पर घर में छुपाकर रखने का आरोप लगाया. पुलिस सभी को पकड़कर थाने लायी. जांच में पुलिस को पता चला कि महिला अपनी बेटी से गलत काम करवाना चाहती थी, जिसके बाद वह भागी और पेट पालने के लिए एक घर में काम करने लगी. पुलिस ने दो दिनों तक मामले की जांच की. जांच के बाद कार्रवाई करने के बाद आजादनगर पुलिस ने मामले को रफादफा कर सभी को थाने से छोड़ दिया. वहीं पुलिस ने नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया, क्योंकि वह अपनी मां के साथ नहीं रहना चाहती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










