जमशेदपुर : प्रेमी ने ही दुष्कर्म के बाद हत्या की थी

Published at :10 Sep 2018 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : प्रेमी ने ही दुष्कर्म के बाद हत्या की थी

जमशेदपुर : बिरसानगर के जोन नंबर पांच स्थित अलतिरा होटल के पास विश्वनाथ नायक के मकान में किराये पर रही किशोरी टुडू उर्फ सीमा की उसके प्रेमी कान्हू टुडू ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर वह फरार हो गया था. पुलिस ने कान्हू को गिरफ्तार […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर के जोन नंबर पांच स्थित अलतिरा होटल के पास विश्वनाथ नायक के मकान में किराये पर रही किशोरी टुडू उर्फ सीमा की उसके प्रेमी कान्हू टुडू ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी. इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर वह फरार हो गया था. पुलिस ने कान्हू को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर मृतका के मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड भी पुलिस ने बरामद कर लिये हैं. इसकी जानकारी रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी अनूप बिरथरे ने दी. उन्होंने बताया कि सीमा किसी दूसरे से मोबाइल पर बात करती थी.
यह बात कान्हू को पसंद नहीं थी. उसने दूसरे से बात करते हुए उसे रंगेहाथ पकड़ लिया था. इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया. आठ सितंबर को किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिला था. इसके बाद से पुलिस मामले का उद्भेदन करने में जुटी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola