केस निष्पादन के बगैर ट्रांसफर पर लगी रोक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने जारी किया पत्र जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को एक पत्र जारी किया. जिसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी जिले के डीइअो व डीएसइ तब तक नये जिले में योगदान नहीं देंगे, जब तक कोर्ट […]
विज्ञापन
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने जारी किया पत्र
जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को एक पत्र जारी किया. जिसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी जिले के डीइअो व डीएसइ तब तक नये जिले में योगदान नहीं देंगे, जब तक कोर्ट में चल रहे दो महत्वपूर्ण मामलों में काउंटर एफिडेफिट नहीं दे देते हैं. इसके लिए 18 सितंबर की समय-सीमा तय की गयी है. 18 सितंबर के भीतर हर हाल में हाइकोर्ट में सभी डीइअो व डीएसइ अपना पक्ष रख दें. इसके बाद ही उन्हें अपने जिले से जाने का निर्देश दिया गया है. इधर, इस आदेश के जारी होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि इस मामले में उन्होंने पूर्व में ही हाइकोर्ट सभी पेपर जमा कर दिया है. जबकि जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने कहा कि एक मामले में कोर्ट में अपना पक्ष रखा जा चुका है,
जबकि दूसरे मामले में शुक्रवार को कोर्ट में काउंटर एफिडेविड कर भेज दिया जायेगा. हालांकि गुरुवार को जारी उक्त पत्र के बाद कुछ जिले के डीइअो व डीएसइ को योगदान देने में देर हो सकता है. सोमवार को ज्वाइन करेंगे : नये जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक ब्रज मोहन कुमार सोमवार को ज्वाइन करेंगे. जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह ने कहा कि ब्रज मोहन कुमार से बातचीत हुई है. उन्हें प्रभार देने के बाद वे मंगलवार को जामताड़ा के लिए निकलेंगे.
इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार भी वर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद सिंह से सोमवार को ही चार्ज लेंगे. यहां से चार्ज देने के बाद राज कुमार प्रसाद सिंह रांची रवाना होंगे. इसके बाद बुधवार को भी दुमका में आरडीडीइ का प्रभार पूर्व आरडीडीइ अशोक शर्मा से हासिल करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










