10 दिनों का मेगा ब्लॉक कल से

जमशेदपुर: टाटा- दिल्ली मेन लाइन स्थित गोमो स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग वर्क के लिए 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस कारण 6 से 15 जून तक टाटानगर होकर चलने वाली सात जोड़ी ट्रेन गोमो स्टेशन नहीं जायेगी. सभी ट्रेनें मुरी-बरकाकाना-मुगलसराय के रास्ते जायेगी. मेगा ब्लॉक के दौरान रेल प्रशासन एनआइ (नॉन इंटरलॉकिंग) […]
जमशेदपुर: टाटा- दिल्ली मेन लाइन स्थित गोमो स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग वर्क के लिए 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है. इस कारण 6 से 15 जून तक टाटानगर होकर चलने वाली सात जोड़ी ट्रेन गोमो स्टेशन नहीं जायेगी.
सभी ट्रेनें मुरी-बरकाकाना-मुगलसराय के रास्ते जायेगी. मेगा ब्लॉक के दौरान रेल प्रशासन एनआइ (नॉन इंटरलॉकिंग) वर्क करेगा. इस दौरान गोमो स्टेशन से होकर चलने वाली तीन एक्सप्रेस और तीन पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि दो जोड़ी ट्रेनों को शार्ट टर्मिनल किया गया है.
इसके अलावा टाटानगर होकर चलने वाली सात ट्रेनें पुराने रूट (गोमो स्टेशन) के बजाय मुरी-बरकाकाना मुगलसराय के रास्ते आयेगी और जायेगी. इस वजह से ट्रेनों के लेट होने की आशंका है. इधर, 10 दिवसीय रेलवे मेगा ब्लॉक की सूचना दपू रेलवे मुख्यालय ने टाटानगर समेत सभी स्टेशन मैनेजर को दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




