अल्ट्रासाउंड केंद्रों का होगा निरीक्षण

Updated at : 05 Jun 2014 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड केंद्रों का होगा निरीक्षण

जमशेदपुर: जिले में भ्रूण लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सरकारी व गैर सरकारी अल्ट्रीसाउंड (सोनोग्राफी) केंद्रों पर नजर रखी जा रही है. नेशनल लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी (नालसा) ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में नेशनल प्लान ऑफ एक्शन जारी किया. इसके तहत 12 विभिन्न बिंदुओं पर काम करना तय किया […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: जिले में भ्रूण लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सरकारी व गैर सरकारी अल्ट्रीसाउंड (सोनोग्राफी) केंद्रों पर नजर रखी जा रही है. नेशनल लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी (नालसा) ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में नेशनल प्लान ऑफ एक्शन जारी किया.

इसके तहत 12 विभिन्न बिंदुओं पर काम करना तय किया गया है. इनमें से एक कन्या भ्रूण हत्या भी है.

नालसा ने जिले में 37 पारा लीगल वोलंटियर (पीएलवी) को कन्या भ्रूण हत्या समेत अन्य ग्यारह मामलों पर पैनी नजर रखने को जिम्मेवारी सौंपी है. वे हर महीने नेशनल प्लान ऑफ एक्शन के तहत मिली बिंदुओं पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार केंद्र को रिपोर्ट सौंपेंगे. विधिक सहायता केंद्र के पीएलवी ग्रामीण व गरीब तबके के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सलाह व छोटे-मोटे मामलों को निबटारा करने में सहयोग करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola