सेल विजेता व बोकारो स्टील बना उपविजेता
Updated at : 04 Sep 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

टाटा क्रूसिबल क्विज का जमशेदपुर एडिशन जमशेदपुर : टाटा स्टील कॉरपोरेट क्विज के जमशेदपुर एडिशन को स्टील अथॉरिटी अॉफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने जीत लिया है. सेल की अोर से श्रीमंत कुमार मल्लिक व संपद मिश्रा ने शानदार आइक्यू का नमूना पेश किया. सोमवार को रवींद्र भवन, साकची में क्विज का फाइनल राउंड हुआ. इसमें […]
विज्ञापन
टाटा क्रूसिबल क्विज का जमशेदपुर एडिशन
जमशेदपुर : टाटा स्टील कॉरपोरेट क्विज के जमशेदपुर एडिशन को स्टील अथॉरिटी अॉफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने जीत लिया है. सेल की अोर से श्रीमंत कुमार मल्लिक व संपद मिश्रा ने शानदार आइक्यू का नमूना पेश किया. सोमवार को रवींद्र भवन, साकची में क्विज का फाइनल राउंड हुआ. इसमें सिटी लेवल में 46 टीमें आमने सामने थीं. अंतिम रूप से सेल की टीम को विजेता व बोकारो स्टील की टीम को उपविजेता का खिताब दिया गया. बोकारो स्टील की टीम में देवव्रत चौधरी व राजीव गौतम शामिल थे. मुख्य अतिथि टाटा स्टील कॉरपोरेट सस्टेनेबिली की चीफ मधुलिका शर्मा ने सभी को पुरस्कृत किया.
विजेता टीम को नकद 75,000 रुपये व उपविजेता को 35,000 रुपये पुरस्कार दिये गये. मौके पर क्विज मास्टर गिरि बालासुब्रह्मणयम उपस्थित थे. गौरतलब है कि टाटा स्टील की अोर से पिछले 15 साल से उक्त कॉरपोरेट क्विज का आयोजन किया जा रहा है. इस साल देश के 25 शहरों में पिछले दो महीने से इसका आयोजन हो रहा है. जोनल राउंड के विजेता को मुंबई में होने वाले नेशनल राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा. विजेता टीम को पांच लाख रुपये दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




