शहर में चार सेकेंड तक िहलती रही धरती दहशत में रहे लोग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में मंगलवार शाम 6.32 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. इसकी तीव्रता 5.5 रिक्टर रही. इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के हुबली में था. जमशेदपुर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग तीन से चार सेकेंड तक लोगों ने कंपन महसूस किये. इससे कहीं भी नुकसान की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में मंगलवार शाम 6.32 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. इसकी तीव्रता 5.5 रिक्टर रही. इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के हुबली में था. जमशेदपुर के अलग-अलग हिस्सों में लगभग तीन से चार सेकेंड तक लोगों ने कंपन महसूस किये. इससे कहीं भी नुकसान की सूचना नहीं है.
शाम में अचानक लोगों के हाथ-पैर हिलने लगे और कुर्सियों, कंप्यूटर व वाहनों में कंपन महसूस हुआ. जब तक लोग समझ पाते तब तक सब सामान्य हो गया. आपसी बात-चीत में भूकंप का पता चला. इसके बाद लोगों ने अपने-अपने परिचितों को मोबाइल, व्हाटसएप के जरिये इसकी जानकारी देकर सभी का कुशलक्षेम पूछना शुरू कर दिया.
हालांकि मौसम विभाग के जमशेदपुर व रांची केंद्र की ओर से कहा गया कि उनके पास भूकंप को लेकर कोई सूचना नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी बंगाल में शाम 6.23 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. इसके नौ मिनट बाद जमशेदपुर में लोगों ने झटके महसूस किये.
पश्चिम बंगाल में गिरा मकान
कोलकाता. पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल, ओड़िशा व झारखंड के कुछ जिलों में शाम 6.23 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये. कोलकाता, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम व पुरुलिया में, ओड़िशा के बारिपदा, आनंदपुर तथा बालासोर के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. मेदिनीपुर के एगरा में एक मिट्टी का मकान गिर जाने की खबर है. इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










