जेब पर पड़ेगा असर या मिलेगी राहत? जानिए 23 जून के ताजा पेट्रोल-डीजल रेट

Edited by Soumya Shahdeo
Updated:
विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 23 June 2026: आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन कुछ शहरों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया है. जानें आज आपके शहर का क्या है नया रेट.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 23 June 2026: देशभर में 23 जून 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. आम लोगों को फिलहाल राहत मिली है क्योंकि आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. पिछले कुछ हफ्तों में अमेरिका-ईरान तनाव के कारण फ्यूल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन अब दोनों देशों के बीच बातचीत में प्रगति की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. इसके बावजूद तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे हैं.

पेट्रोल का रेट कितना है?

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. वहीं कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और कुछ जगह हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

पेट्रोल रेट टेबल: 

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
लखनऊ101.92101.89+0.03
पटना113.37113.54-0.17
भागलपुर114.78114.14+0.64
दरभंगा113.90114.07-0.17
गया114.40114.72-0.32
मुजफ्फरपुर114.16114.10+0.06
देवघर105.05104.95+0.10
धनबाद105.27105.48-0.21
जमशेदपुर105.22105.47-0.25
रांची105.26105.260.00
दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.47113.51-0.04
मुंबई111.21111.18+0.03
चेन्नई107.76107.87-0.11
गुरुग्राम102.97102.80+0.17
नोएडा102.08102.09-0.01
बेंगलुरु111.68110.61+1.07
भोपाल114.65114.45+0.20

डीजल का रेट क्या है?

डीजल के मोर्चे पर भी स्थिति लगभग स्थिर बनी हुई है. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कई शहरों में बदलाव केवल कुछ पैसे का ही रहा है.

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹/लीटर)कल का रेट (₹/लीटर)बदलाव
लखनऊ95.4195.36+0.05
पटना99.3699.54-0.18
भागलपुर100.68100.08+0.60
गया100.35100.65-0.30
दरभंगा99.86100.02-0.16
मुजफ्फरपुर100.11100.05+0.06
देवघर100.25100.15+0.10
धनबाद100.49100.66-0.17
जमशेदपुर 100.42100.65-0.23
रांची100.49100.490.00
दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.5599.65-0.10
गुरुग्राम95.6495.47+0.17
नोएडा95.5695.54+0.02
बेंगलुरु99.5698.54+1.02
भोपाल99.7499.56+0.18

क्यों नहीं बदले आज दाम?

अमेरिका ने ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट पर 60 दिनों की छूट देने का फैसला किया है. स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत को पाजिटिव बताया गया है. इससे ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद जगी है और ब्रेंट क्रूड करीब 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है. हालांकि, तेल कंपनियां फिलहाल घरेलू कीमतों में कोई बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रही हैं.

आखिर पेट्रोल-डीजल के दाम तय कैसे होते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें मुख्य रूप से इन बातों पर निर्भर करती हैं:

  • इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत
  • रुपये और डॉलर का विनिमय दर
  • केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी
  • राज्य सरकारों का वैट (VAT)

इन्हीं कारणों से अलग-अलग राज्यों और शहरों में फ्यूल की कीमतें अलग होती हैं.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल महंगा हुआ या डीजल ने दी राहत? एक क्लिक में जानिए आपके शहर का हाल 

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola