बिजली व्यवस्था में सुधार पर खर्च होंगे 2.40 करोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को दो करोड़ 40 लाख का प्राक्कलन बना कर भेजा है. विभाग से स्वीकृति व फंड मिलने पर बिजली के तार बदलने के साथ ही चार नये ट्रांसफाॅर्मर लगाये जायेंगे. अस्पताल में कई नयी बिल्डिंग बनने से बिजली का लोड बढ़ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की बिजली व्यवस्था सुधार के लिए विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को दो करोड़ 40 लाख का प्राक्कलन बना कर भेजा है. विभाग से स्वीकृति व फंड मिलने पर बिजली के तार बदलने के साथ ही चार नये ट्रांसफाॅर्मर लगाये जायेंगे. अस्पताल में कई नयी बिल्डिंग बनने से बिजली का लोड बढ़ गया है वहीं पहले से लगे तार काफी कमजोर हो गये हैं जिस वजह से बिजली कट की समस्या उत्पन्न हो रही है. कई विभागों में मेन तार जल गया है. ओपीडी का एसी व पंखा बंद है.
क्या होगा काम
नये व पुराने भवन समेत डायलिसिस सेंटर, आइसीयू व इमरजेंसी के तार बदले जायेंगे
ब्लड बैंक में होगी अंडर ग्राउंड वायरिंग
एमआरआइ व ओपीडी में नया कनेक्शन
सर्जिकल विभाग का मेन लाइन बदलेगा
चार नये ट्रांसफॉर्मर व तीन ब्रेकर लगेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




