बस के धक्के से युवक घायल, टीएमएच रेफर, बस को पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार में पुलिस ने पकड़ा

Updated at : 13 Aug 2018 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
बस के धक्के से युवक घायल, टीएमएच रेफर, बस को पश्चिम बंगाल के बड़ाबाजार में पुलिस ने पकड़ा

पटमदा : पटमदा के धुसरा स्थित मुख्य सड़क पर रविवार की शाम टाटा से भागलपुर -पूर्णिया चलने वाली कुमार कोच बस के धक्के से बाइक सवार विनय कुमार दास (संजीव) गंभीर रूप से घायल हो गये. विनय कुमार (50) गौड़बस्ती मानगो (भारत होटल के सामने) में रहते हैं. वह पटमदा के काशमार पंचायत के माकुला […]

विज्ञापन
पटमदा : पटमदा के धुसरा स्थित मुख्य सड़क पर रविवार की शाम टाटा से भागलपुर -पूर्णिया चलने वाली कुमार कोच बस के धक्के से बाइक सवार विनय कुमार दास (संजीव) गंभीर रूप से घायल हो गये. विनय कुमार (50) गौड़बस्ती मानगो (भारत होटल के सामने) में रहते हैं. वह पटमदा के काशमार पंचायत के माकुला महिला समूह के यहां से राशन का 30 किलो चावल लेकर जमशेदपुर लौट रहे थे.
दुर्घटना के बाद विनय सड़क पर गिर गये जबकि बस चालक वहां से वाहन के साथ भाग निकला. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पटमदा व कमलपुर थाना को दी. बस पहले पटमदा व बाद में कमलपुर थाना पार कर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गयी. जहां बड़ाबाजार पुलिस के सहयोग से बस को पकड़ा गया. वहीं घायल विनय को पहले एमजीएम अस्पताल इसके बाद टाटा मेन हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया. विनय के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट लगी है. पटमदा थाना प्रभारी शंभु प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बाइक को थाना ले जाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola