180 ऑटो से वसूले " 1.25 लाख

जमशेदपुर : ऑटो से गिरकर छात्र अभिजीत की मौत के बाद ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रभात खबर के अभियान से प्रशासन और यातायात पुलिस की आखिरकार नींद टूटी है. यातायात डीएसपी विवेकानंद ठाकुर के निर्देश पर शनिवार की शाम पूरे शहर में ऑटो की जांच का अभियान शुरू किया गया. सभी यातायात थाना क्षेत्र में अचानक […]
जमशेदपुर : ऑटो से गिरकर छात्र अभिजीत की मौत के बाद ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रभात खबर के अभियान से प्रशासन और यातायात पुलिस की आखिरकार नींद टूटी है. यातायात डीएसपी विवेकानंद ठाकुर के निर्देश पर शनिवार की शाम पूरे शहर में ऑटो की जांच का अभियान शुरू किया गया. सभी यातायात थाना क्षेत्र में अचानक शुरू किये गये अभियान में बिना कागजात के सड़क पर दौड़ रहे ऑटो चालकों में अफरातफरी मच गयी.
यातायात डीएसपी विवेकानंद ठाकुर ने स्वयं अनियमितता वाले कई टेंपो को पकड़ा गया. डीएसपी ने बताया कि शहर के मानगो, गोलमुरी, टेल्को, जुगसलाई, बिष्टुपुर क्षेत्र में जांच अभियान चला. इसमें परमिट, लाइसेंस, फिटनेस, ओवरलोडिंग, इंश्योरेंस, प्रदूषण व ऑटो के नंबर प्लेट की जांच की गयी. जांच के दौरान कई टेंपो चालकों ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया जिन्हें जवानों ने दौड़ाकर पकड़ा. डीएसपी ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर टेंपो चालकों की मनमानी खत्म की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




