सभी वार्डों में बनेंगी 10-10 लाख की सड़कें
Updated at : 05 Aug 2018 3:15 AM (IST)
विज्ञापन

पार्षदों से मिली सूची के आधार पर प्राक्कलन तैयार होगा आदित्यपुर : शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक विकास के एकल एजेंडे पर हुई. इसमें सभी वार्डों में 10-10 लाख रुपये की सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की सड़कों की सूची सौंपने का निर्देश […]
विज्ञापन
पार्षदों से मिली सूची के आधार पर प्राक्कलन तैयार होगा
आदित्यपुर : शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक विकास के एकल एजेंडे पर हुई. इसमें सभी वार्डों में 10-10 लाख रुपये की सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की सड़कों की सूची सौंपने का निर्देश दिया गया. इसमें सड़कों की संख्या की निर्धारित नहीं है. नगर निगम पार्षदों से प्राप्त सूची के आधार पर सड़कों का प्राक्कलन तैयार करवायेगा. इसके बाद इनका टेंडर निकाला जायेगा. बैठक में नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव, उपमेयर अमित सिंह, इओ दीपक सहाय, अभियंता कौशलेश कुमार, सिटी मैनेजर जीतेंद्र कुमार के अलावा कई पार्षद उपस्थित थे.
मानदेय के लिए पार्षद देंगे विवरण : नगर निगम के गठन के बाद से इसके पार्षदों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. इसके लिए उनसे आधार कार्ड व बैंक खाते का विवरण मांगा गया है. मानदेय के भुगतान से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




