टीका लगाते ही बेहोश हुई दसवीं की छात्रा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाने के बाद दसवीं की छात्रा अंजलि गोराई बेहोश हो गयी. मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रा को तुरंत पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टर पी सरकार के यूनिट में उसको आइसीयू में भर्ती […]
विज्ञापन
गम्हरिया : छोटा गम्हरिया स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को मिजिल्स रूबेला का टीका लगवाने के बाद दसवीं की छात्रा अंजलि गोराई बेहोश हो गयी. मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्रा को तुरंत पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टर पी सरकार के यूनिट में उसको आइसीयू में भर्ती किया गया है. उसकी स्थिति सामान्य है. दूसरी ओर अभियान के दौरान 1277 बच्चों का टीकाकरण किया गया.
टीका के बाद चक्कर आने के साथ बेहोश हो गयी. एमजीएम अस्पताल में इलाज करा रही अंजलि ने बताया कि टीका लगने के बाद उसको चक्कर आया और वह बेहोश हो गयी. जब होश आया, तो अस्पताल में थी. उसके भाई अमरजीत गोराई ने बताया कि सुबह स्कूल से फोन आया कि टीका लगने के बाद अंजलि बेहोश हो गयी. सूचना पर हम स्कूल पहुंचे, तो शिक्षकों ने उसको इलाज के लिए गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये वहां से पता चला कि एमजीएम भेज दिया गया है. अंजली की मां ने बताया कि बड़ी होने के बाद उसको सूई नहीं लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









