बहू लगा रही चक्कर, पति और सास को नहीं पकड़ रही पुलिस

Updated at : 18 Jul 2018 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
बहू लगा रही चक्कर, पति और सास को नहीं पकड़ रही पुलिस

जमशेदपुर : भिलाई के जगबंधु जायसवाल अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए बार-बार टेल्को थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन टेल्को पुलिस उनके दामाद अभिषेक जायसवाल और उसकी मां संगीता को गिरफ्तार नहीं कर रही है. जगबंधु जायसवाल ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : भिलाई के जगबंधु जायसवाल अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए बार-बार टेल्को थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन टेल्को पुलिस उनके दामाद अभिषेक जायसवाल और उसकी मां संगीता को गिरफ्तार नहीं कर रही है. जगबंधु जायसवाल ने बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए टेल्को थाने में केस दर्ज कराया था.
टेल्को पुलिस के रवैये से तंग आकर पांच मई को जगबंधु जायसवाल एसपी सिटी प्रभात कुमार से मिले थे. एसपी ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. इस संबंध में जगबंधु जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के आइजी से मिलकर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आइजी ने एसएसपी अनूप बिरथरे से घटना के संबंध में बात की.
गाैरतलब है कि 25 जनवरी 2014 को जगबंधु जायसवाल की बेटी की शादी टेल्को मनीफिट के अभिषेक जायसवाल से हुई थी. लगातार प्रताड़ना के बाद उनकी बेटी मायके चली गयी थी. लेकिन कुछ दिनों के बाद दोनों परिवार के बीच समझौता होने पर वह वापस ससुराल आ गयी. इसके बाद उसके ससुर ओम प्रकाश जायसवाल उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे, जिसकी जानकारी महिला ने मायके के लोगों को दी. इसके बाद मायके के लोग मनीफिट पहुंच कर मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola