राखामाइंस में रेलवे का प्वाइंट फेल, फंसीं कई ट्रेनें

जमशेदपुर : राखामाइंस में रेलवे लाइन का प्वाइंट फेल होने के कारण उक्त मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें रुक गयी. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मंगलवार की सुबह 12 बजे राखामाइंस के पास अचानक प्वाइंट फेल हो गया. प्वाइंट फेल हो जाने से टाटानगर आ रही लालमाटी एक्सप्रेस को रोक दिया […]
जमशेदपुर : राखामाइंस में रेलवे लाइन का प्वाइंट फेल होने के कारण उक्त मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनें रुक गयी. इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मंगलवार की सुबह 12 बजे राखामाइंस के पास अचानक प्वाइंट फेल हो गया. प्वाइंट फेल हो जाने से टाटानगर आ रही लालमाटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया. इसके पीछे आ रही खड़गपुर पैसेंजर सहित अन्य गाड़ियों को रोक दिया गया. रेल विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा अाधे घंटे में प्वाइंट को दुरुस्त करने के बाद रेल परिचालन शुरू हुआ. जिसके कारण लालमाटी 12:20 बजे के बजाये 1:30 बजे टाटानगर पहुंची. इसके बाद पैसेंजर ट्रेनें विलंब से पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




