मानगो उपद्रव के आरोपी फिरोज खान को हाइकोर्ट से जमानत

Updated at : 30 Jun 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
मानगो उपद्रव के आरोपी फिरोज खान को हाइकोर्ट से जमानत

जमशेदपुर : मानगो में उपद्रव, थाने पर पथराव व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापायी करने के आरोप में जेल में बंद फिरोज खान को हाइकोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गयी. घटना 20 मई 2017 की है. घटना को लेकर मानगो थाना में 21 मई को मामला दर्ज किया गया था. मामले में काफी दिनों तक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो में उपद्रव, थाने पर पथराव व पुलिसकर्मियों के साथ हाथापायी करने के आरोप में जेल में बंद फिरोज खान को हाइकोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गयी. घटना 20 मई 2017 की है. घटना को लेकर मानगो थाना में 21 मई को मामला दर्ज किया गया था. मामले में काफी दिनों तक फरार चलने के बाद 20 नवंबर 17 को फिरोज खान ने अपने साथियों के साथ जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर किया था. प्रधान जिला जज की अदालत से जमानत खारिज होने के बाद फिरोज खान ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. फिरोज खान ने जेल जाने से पहले कांग्रेस का दामन थामा था. वहीं जमानत होने के बाद फिरोज खान की पत्नी जेबा खान ने कहा कि उन्हें देश के कानून पर भरोसा था. जिन लोगों ने भी साजिश के तहत उनके पति का नाम मामले में जुड़वाया था, उनकी राजनीति अब चलने वाली नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola