पार्टी नेताओं के सवालाें का जवाब दें सीएम : कुणाल

जमशेदपुर : झामुमाे के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागाेड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से अपील की है कि वह अर्जुन मुंडा आैर कड़िया मुंडा द्वारा सरकार की कार्यशैली पर उठाये गये सवालाें का जवाब दें. अर्जुन मुंडा आैर कड़िया मुंडा का कद देश के प्रमुख आदिवासी नेताआें में अग्रणी है. दाेनाें नेता […]
जमशेदपुर : झामुमाे के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागाेड़ा के विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से अपील की है कि वह अर्जुन मुंडा आैर कड़िया मुंडा द्वारा सरकार की कार्यशैली पर उठाये गये सवालाें का जवाब दें. अर्जुन मुंडा आैर कड़िया मुंडा का कद देश के प्रमुख आदिवासी नेताआें में अग्रणी है. दाेनाें नेता भाजपा-सरकार की पाेल खाेल रहे हैं, मुख्यमंत्री पहले इन्हें विश्वास में ले इसके बाद जनता काे गुमराह करें. भूमि अधिग्रहण बिल काे सरकार यदि वापस नहीं लेती है ताे मॉनसून सत्र में विपक्ष से किसी तरह की उम्मीद सरकार नहीं रखे. कड़िया मुंडा ने पत्थलगड़ी, सीएनटी, भूमि अधिग्रहण बिल आैर खूंटी विवाद को लेकर सरकार के निर्णयों पर सवाल खड़ा किया है,
जिसके समर्थन में विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार काे निर्मल गेस्ट हाउस में संवाददाता सम्मेलन का आयाेजन कर सरकार से जवाब मांगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




