रेलवे दे सकता है पाइप लाइन बिछाने की सशर्त अनुमति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर: बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र के 13 बस्तियों में जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम रेलवे एनओसी के कारण रुका हुआ है. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे पाइप लाइन बिछाने की सशर्त एनओसी दे सकता है. शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला और बस्तियों में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर: बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र के 13 बस्तियों में जलापूर्ति योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम रेलवे एनओसी के कारण रुका हुआ है. मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद रेलवे पाइप लाइन बिछाने की सशर्त एनओसी दे सकता है. शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला और बस्तियों में पाइप लाइन बिछाने के बाधित काम की ओर से उनका ध्यान आकृष्ट कराया.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेलवे जीएम एसएन अग्रवाल से दूरभाष पर बागबेड़ा-कीताडीह क्षेत्र के 13 बस्तियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए एनओसी देने की बात कही. रेलवे जीएम ने मुख्यमंत्री से कहा है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी दी जायेगी लेकिन जमीन पर अधिकार रेलवे का ही होगा. जीएम के आश्वासन से रेलवे क्षेत्र की बस्तियों में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का पानी पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है. प्रतिनिधिमंडल में किशोर यादव, धर्मेंद्र, नीरज, श्रवण आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










