महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमुक्त, राजमनी देवी पर निष्क्रियता का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सरायकेला/आदित्यपुर: भाजपा कोर कमेटी की बैठक सरायकेला परिसदन में शनिवार को जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान जिले में पार्टी की स्थिति पर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को मजबूती करने के लिए पार्टी के वैसे पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया, जिनकी निष्क्रियता से पार्टी के कार्य प्रभावित […]

विज्ञापन
सरायकेला/आदित्यपुर: भाजपा कोर कमेटी की बैठक सरायकेला परिसदन में शनिवार को जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान जिले में पार्टी की स्थिति पर चर्चा की गयी. साथ ही संगठन को मजबूती करने के लिए पार्टी के वैसे पदाधिकारियों को पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया, जिनकी निष्क्रियता से पार्टी के कार्य प्रभावित हो रहे थे. इस दौरान पार्टी निर्णय पर अमल करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजमनी देवी को पदमुक्त करते हुए पूरी महिला कमेटी को भंग कर दिया गया.
वहीं भाजपा युवा मोर्चा की मंत्री मोनिका घोष व भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला मंत्री दुर्गा दास को भी पदमुक्त करने के लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया गया. इसके अलावा पारिवारिक कारणों से पिछले दिनों इस्तीफा देने वाले आरआइटी मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा का त्याग पत्र स्वीकृत कर लिया गया. यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने कहा कि सांगठनिक की मजबूती को लेकर उक्त फैसले लिये गये. जल्द ही महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए कमेटी का गठन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जो पार्टी में समय नहीं दे पायेंगे, उन्हें पद मुक्त किया जायेगा.
मौके पर जिला प्रभारी अशोक षाड़ंगी, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह, जिला मंत्री गणेश महाली, सांसद प्रतिनिधि हरेकृष्ण प्रधान आदि उपस्थित थे. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनी. इच्छापुर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनायी गयी. जिसकी अध्यक्षता रंधीर गुप्ता ने की. इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola