जमशेदपुर : पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का टीएमएच में निधन

Updated at : 23 Jun 2018 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई का टीएमएच में निधन

जमशेदपुर : पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहे बागुन सुंबरुई का शुक्रवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे. बागुन सुंबरुई को दो मई को चाईबासा में ब्रेन स्ट्रोक व पैरालिसिस अटैक के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार की शाम 6:12 बजे सीसीयू […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : पांच बार सांसद और चार बार विधायक रहे बागुन सुंबरुई का शुक्रवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 94 वर्ष के थे. बागुन सुंबरुई को दो मई को चाईबासा में ब्रेन स्ट्रोक व पैरालिसिस अटैक के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार की शाम 6:12 बजे सीसीयू के डॉ आसिफ ने पूर्व सांसद बागुन सुंबरुई के निधन की पुष्टि की. उनके पार्थिव शरीर को टीएमएच के शीतगृह में रखा गया है और शनिवार को चाईबासा में अंतिम संस्कार किया जायेगा.
बागुन सुंबरुई के पार्थिव शरीर को जमशेदपुर से सड़क मार्ग से सरायकेला होते हुए चाईबासा ले जाया जायेगा. इससे पूर्व तिलक पुस्तकालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी.
बागुन सुंबरुई के निधन को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के लिए बड़ी क्षति बताया है. वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि बागुन सुंबरुई के निधन पर प्रदेश व कोल्हान कांग्रेस कार्यालयों में शाेक मनाया जायेगा.
बागुन सुंबरुई का जन्म 24 फरवरी 1924 काे चाईबासा में हुआ था. टीएमएच में इलाज के दौरान बागुन सुंबरुई से मिलने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू साेरेन, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महताे, सुबाेधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार, बन्ना गुप्ता, सुखदेव भगत, शैलेंद्र महताे समेत विभिन्न राजनीतिक दलाें के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola